लाइव न्यूज़ :

राज्यों को कमजोर नहीं मजबूत करे केंद्र सरकार : गहलोत

By भाषा | Updated: March 31, 2021 22:30 IST

Open in App

जयपुर, 31 मार्च राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा भारत के लोकतंत्र और संवैधानिक संघवाद के प्रति जाहिर की गई चिंता का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने भी इस तरह की चिंता कई बार प्रकट की है।

असम के चुनावी दौरे पर गये गहलोत ने ‘पीटीआई- भाषा’ से फोन पर कहा, ‘‘ ममता बनर्जी ने सही कहा कि केन्द्र सरकार राज्यों को कमजोर करने का काम कर रही है। केन्द्र को राज्यों को कमजोर करने के बजाय मजबूत करने का काम करना चाहिए।’’

ममता बनर्जी के गैर भाजपा नेताओं को लिखे गए पत्र के बारे में मीडिया रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए गहलोत ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा के अंदर और बाहर उठाया है।

उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी ने एक पत्र गैर भाजपा नेताओं को लिखा है जिसमें भाजपा और उसकी सरकार द्वारा भारत के लोकतंत्र और संवैधानिक संघवाद पर कतिपय ‘हमलों’ को उजागर किया गया है।

उन्होंने कहा कि ‘देश का लोकतंत्र खतरे में है और लोगों को इसकी गंभीरता को समझना चाहिए।’

गहलोत ने कहा कि सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय, आयकर और अन्य एजेंसियां केन्द्र सरकार के दबाव में काम कर रही हैं और सरकार से असहमति व्यक्त करने वाले लोगों को देशद्रोही कहा जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos