लाइव न्यूज़ :

विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए विशेष प्रावधान करे केंद्र सरकार : गहलोत

By भाषा | Updated: November 8, 2021 21:49 IST

Open in App

जयपुर, आठ अक्टूबर यूरोप सहित अन्य देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार से विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए विशेष प्रावधान करने की मांग की है।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘जैसा कि आप सभी मीडिया रिपोर्ट में देख रहे होंगे, यूरोप में आई कोरोना की नई लहर में संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। पहले देखा गया है कि यूरोप में संक्रमण बढ़ने के दो-तीन महीने बाद भारत में भी मामले बढ़ने लगते हैं।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘ऐसा इस दफा ना हो सके इसके लिए भारत सरकार को विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए विशेष प्रावधान करने चाहिए।’’

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आज जनता से मास्क लगाना जारी रखने की अपील की। गहलोत ने कहा, ‘‘यह भी देखा गया है कि आमजन ने अब मास्क का उपयोग कम कर दिया है। मेरी सभी से प्रार्थना है कि ऐसा ना करें। मास्क का उपयोग पूर्ववत करते रहें। मास्क, दो गज की दूरी और टीकाकरण ही कोविड से बचाव के तरीके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू