कोविड-19 के नए स्वरूप की रोकथाम के लिए एसओपी जारी करे केंद्र सरकार: गहलोत

By भाषा | Updated: October 25, 2021 13:56 IST2021-10-25T13:56:11+5:302021-10-25T13:56:11+5:30

Central government should issue SOP for prevention of new form of Kovid-19: Gehlot | कोविड-19 के नए स्वरूप की रोकथाम के लिए एसओपी जारी करे केंद्र सरकार: गहलोत

कोविड-19 के नए स्वरूप की रोकथाम के लिए एसओपी जारी करे केंद्र सरकार: गहलोत

जयपुर, 25 अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश में कोविड-19 के एक नए स्वरूप (वेरिएंट) के मामले सामने आने पर चिंता जताते हुए सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार को इसकी रोकथाम के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करनी चाहिए।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘रूस और ब्रिटेन समेत कई देशों में हजारों लोगों की जान लेने वाले कोरोना वायरस के नए स्वरूप डेल्टा प्लस एवाई.4.2 के कई मामले भारत में भी सामने आए हैं। यह डेल्टा स्वरूप से भी अधिक तेजी से फैलता है।’’

मुख्यमंत्री ने लिखा कि केन्द्र सरकार को इसकी समय पर रोकथाम के लिए दूसरे देशों के अनुभवों के आधार पर एसओपी तैयार करके जारी करनी चाहिए।

उन्होंने लिखा, ‘‘शुरुआत में डेल्टा स्वरूप के भी इक्का-दुक्का मामले सामने आए थे, लेकिन इसे पूरे देश में फैलने में समय नहीं लगा था। डेल्टा स्वरूप जैसा अनुभव इस बार न हो, इसके लिए पूरी तैयारी आवश्यक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Central government should issue SOP for prevention of new form of Kovid-19: Gehlot

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे