लाइव न्यूज़ :

राजस्थान को टीके की आपूर्ति जल्द से जल्द बढ़ाए केन्द्र सरकार : गहलोत

By भाषा | Updated: June 29, 2021 19:37 IST

Open in App

जयपुर, 29 जून राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम के लिए केन्द्र सरकार द्वारा समय पर पर्याप्त संख्या में टीके उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाते हुए टीकों की आपूर्ति जल्द से जल्द बढाने की मांग की है।

उन्होंने दावा किया कि राजस्थान को आवश्यकतानुसार टीका नहीं मिल रहा जिसके कारण बार-बार टीकाकरण का काम रोकना पड़ रहा हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक लगभग दो करोड 44 लाख टीके लगाये जा चुके है व प्रतिदिन 15 लाख टीके लगाने की क्षमता है। अगर केन्द्र सरकार समय पर उचित मात्रा में टीका उपलबध करवाये तो समय रहते लोगों को टीके लग सकते है जिससे तीसरी लहर का खतरा कम हो सकेगा।

गहलोत ने 26 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य की टीके आपूर्ति बढाने का अनुरोध किया था।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में दो करोड पांच लाख से अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक लग चुकी है। इनमें से करीब 75 लाख लोगों को दूसरी खुराक जुलाई महीने में लगाई जानी है लेकिन केन्द्र सरकार द्वारा पूरे जुलाई महीने के लिए अभी तक सिर्फ 65 लाख खुराकों का ही आवंटन किया गया है। इनमें से भी 16 लाख खुराक निजी अस्पतालों को आवंटित की जायेगी।

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को टीके के वितरण में पारदर्शिता रखनी चाहिए एवं राज्यों को की जा रही आपूर्ति की जानकारी भी सार्वजनिक करनी चाहिए जिससे पता चल सके कि किस राज्य को कितनी संख्या में टीके दिये जा रहे है।

गहलोत ने कहा कि राजस्थान भौगोलिक रूप से देश का सबसे बडा राज्य है। यहां गांवों की दूरी भी काफी अधिक है। यहां टीके के परिवहन में अधिक समय लगता हैं। एक बार टीका खत्म होने पर परिवहन और भंडारण के समय के कारण दोबारा कार्य सुचारू होने में दो से तीन दिन का समय लगता है जिससे टीकाकरण का कार्य बुरी तरह प्रभावित होता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और चिकित्सा कर्मियो के कुशल प्रबंधन के कारण आज राज्य में टीके की बर्बादी नकारात्मक है यानी केन्द्र सरकार से जितनी खुराकें मिलीं उससे अधिक लोगों को टीके लगाए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया