लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार तत्काल कृषि कानूनों को रद्द करे : आप

By भाषा | Updated: January 13, 2021 23:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी नए कृषि कानूनों पर गतिरोध खत्म करने के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा समिति गठित किए जाने के अगले दिन आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को मांग की कि केंद्र सरकार इन कानूनों को रद्द करे क्योंकि कोई समिति इन्हें निरस्त नहीं कर सकती है।

आप के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि किसानों को न्याय देने के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित समिति में सभी चार सदस्यों ने पहले इन कानूनों का समर्थन किया है।

प्रदर्शनकारी किसानों की मांग है कि इन अधिनियमों को निरस्त किया जाए।

चड्ढा ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि यह (कानून रद्द करने की) शक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के पास है और कोई भी समिति या पैनल यह काम नहीं कर सकता है।’’

उन्होंने दावा किया कि समिति के सदस्य बीएस मान पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के विश्वस्त हैं। उन्होंने पहले इन कृषि कानूनों का समर्थन किया था।

प्रदर्शनकारी किसानों और सरकार के बीच आठ दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन अबतक सहमति नहीं बन पाई है। वहीं हजारों किसान दिल्ली की सीमाओं पर पिछले साल 28 नवंबर से धरना दे रहे हैं। उनकी मांग है कि सरकार इन कानूनों को रद्द करे।

हालांकि शीर्ष अदालत ने मंगलवार को इन तीन कृषि कानूनों को लागू करने पर रोक लगा दी है और एक समिति गठित की है।

मगर प्रदर्शनकारी किसान संघों का कहना है कि वे इस समिति को सरकार समर्थक मानते हैं और इसके समक्ष पेश नहीं होंगे।

बहरहाल, सरकार और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच नौवें दौर की वार्ता 15 जनवरी को है।

चड्ढा ने कहा कि आप मांग करती है कि अगले दौर की वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी सीधे किसानों से बात करें और इन "किसान विरोधी" कानूनों को फौरन रद्द करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र