लाइव न्यूज़ :

टीके की अधिक खुराक देकर केंद्र सरकार को महाराष्ट्र की सहायता करनी चाहिए: थोराट

By भाषा | Updated: April 10, 2021 19:21 IST

Open in App

मुंबई, 10 अप्रैल महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बालासाहेब थोराट ने शनिवार को कहा कि राज्य की महाविकास आघाड़ी सरकार कोविड-19 महामारी के खिलाफ अपनी पूरी क्षमता से लड़ाई लड़ रही है और केंद्र सरकार को राज्य को पर्याप्त संख्या में टीके की खुराक उपलब्ध करानी चाहिए।

राज्य में कांग्रेस विधायक दल के नेता थोराट ने यह बात कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ कोविड-19 के हालात की ऑनलाइन समीक्षा बैठक के दौरान कही।

थोराट ने कहा कि रेमडेसिविर टीके की कमी है और कोविड-19 टीके की आपूर्ति भी पर्याप्त नहीं है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को उनकी पार्टी द्वारा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कांग्रेस के गठबंधन वाली प्रदेश सरकारों में शामिल पार्टी के मंत्रियों के साथ बैठक कर संक्रमण की दूसरी लहर से निपटने और टीकाकरण अभियान के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की।

सोनिया गांधी ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार से निपटने के लिए सख्त कदम उठाने तथा साथ ही कमजोर तबकों की मदद करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए