लाइव न्यूज़ :

कानून लाकर मंदिरों को राज्य सरकारों के नियंत्रण से मुक्त कराए केन्द्र सरकार : विहिप

By भाषा | Updated: October 31, 2021 18:37 IST

Open in App

हैदराबाद, 31 अक्टूबर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मंदिरों और धार्मिक संस्थानों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने के लिए केन्द्र सरकार से इस संबंध में कानून बनाने की अपील की है। इसके अलावा विहिप ने धर्मांतरण विरोधी कानून की भी मांग की है।

विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि संगठन ने सभी राज्य सरकारों से हिंदू मंदिरों को हिंदू समाज को सौंपने का आह्वान किया है और केंद्र सरकार से इस संबंध में एक कानून बनाने का अनुरोध किया है।

कुमार ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण होने का दावा करते हुए इसे लेकर चिंता भी व्यक्त की।

उन्होंने कहा, ‘‘ये धर्मांतरण लालच, धोखे और भय से प्रेरित हैं। विहिप ऐसे धर्मांतरणों का पूरी ताकत से विरोध करेगी और धर्मांतरित भाइयों और बहनों को हिंदू धर्म में वापस लाने के लिए अपने अभियान को तेज करेगी।’’

कुमार ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों की तरह तेलंगाना सरकार को भी धर्मांतरण विरोधी कानून पारित करना चाहिए। हमने केन्द्र सरकार से भी धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून बनाने के लिए कहा है।’’

विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हमने केन्द्र सरकार से धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाने के लिए कहा है और इस दिशा में अपने प्रयास शुरू किए हैं। हम अपने प्रयासों को तेज करेंगे। सरकार को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा गया है और हमें उम्मीद है कि वह इस पर विचार करेगी।’’

विहिप नेता ने तेलंगाना सरकार से गायों की रक्षा के लिए कानून लाने की मांग की। उनके मुताबिक तेलंगाना राज्य में गोहत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू