लाइव न्यूज़ :

केन्द्र सरकार को टीके की एक ही तरह की दर तय करनी चाहिए : पायलट

By भाषा | Updated: May 6, 2021 18:41 IST

Open in App

जयपुर, छह मई कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर से देश में कोरोना वायरस प्रतिरक्षण टीके की एक ही कीमत तय करने की मांग करते हुए कहा कि एक ही टीके के देश में अलग अलग दाम नहीं होने चाहिए।

अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक के दौरे के दौरान पायलट ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि ‘‘ टीके के दाम अलग अलग नहीं होने चाहिए.. ऐसा क्यों है कि केन्द्र सरकार को 150 रुपये में मिलेगा और राज्य सरकार को 400-300 रुपये में मिल रहा है.. वो ही टीका है वो ही कंपनी है तो उसका एक दाम होना चाहिए और सामान्य रेट होना चाहिए जो भारत सरकार को तय करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘भारत में जब सीमेंट, स्टील, हवाई यात्रा के दाम का नियंत्रण हो सकता है तो जान बचाने वाले टीके के दाम पर नियंत्रण क्यों नहीं हो सकता। और उस टीके की कंपनी को मुनाफा कमाना ही है तो जरूरी है कि इस कोवैक्सिन में ही मुनाफा कमाये?’’

उन्होंने कहा कि कंपनियां बहुत सी दवाएं बनाती हैं उसमें मुनाफा कमा सकती है लेकिन आज के समय जो मुनाफे की बात कर रहा हैं वह बिल्कुल बेईमानी है.. गलत है.. मैं ऐसा मानता हूं लोगों का नि:शुल्क टीकाकरण होना चाहिए।’’

पायलट ने कहा कि सभी जगह ऑक्सीजन की किल्लत थी और हमने भारत सरकार से इसका आवंटन बढ़वाया है, केन्द्र सरकार को ऑक्सीजन आवंटन में पारदर्शिता बरतनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को गांवों में फैलने से रोकने के लिये हमें पूरी ताकत लगानी होगी और सभी को लॉकडाउन की पालना करनी पड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता