लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार को ईंधन की कीमतों में 15 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती करनी चाहिए: सिसोदिया

By भाषा | Updated: November 6, 2021 16:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह नवंबर पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क घटाने के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ऐसे कदम उठाने के बारे में सोच रही है जिससे लोगों को और राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को ईंधन की कीमतों में 15 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती करनी चाहिए।

सिसोदिया ने कहा कि राज्यों के पास कम संसाधन हैं। यह पूछे जाने पर कि दिल्ली सरकार को अन्य राज्यों की तरह पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर वैट की दरें घटानी चाहिए या नहीं, सिसोदिया ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन चार साल में दुनिया भर में तेल की कीमतें कम हुई हैं लेकिन देश में केंद्र सरकार ने ऐसा नहीं होने दिया।

उन्होंने कहा कि विश्वभर में कम होती ईंधन की कीमतों पर केंद्र सरकार उत्पाद शुल्क बढ़ाती रही। सिसोदिया ने कहा, “पिछले कुछ सालों में, उन्होंने ईंधन की कीमतों पर उत्पाद शुल्क 15 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 34 रुपये प्रति लीटर कर दिया जबकि पेट्रोल की कीमतें कम हो रही थीं। ईंधन की कीमतों में कुछ पैसे की कटौती करने के बाद वे राज्य सरकारों से वैट घटाने को कह रहे हैं। राज्यों के पास पहले ही कम संसाधन हैं।”

उन्होंने कहा, “हम इसका आकलन कर रहे हैं कि दिल्ली पर इसका क्या प्रभाव होगा और दिल्ली (सरकार) क्या कर सकती है। लेकिन मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कम से कम 15 रुपये प्रति लीटर की कमी की जाए जिससे जनता को राहत मिल सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह