लाइव न्यूज़ :

तीनों कृषि कानूनों को रद्द करें केंद्र सरकार: अभय चौटाला

By भाषा | Updated: April 2, 2021 19:41 IST

Open in App

जींद, दो अप्रैल इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने शुक्रवार को आरोप लगाया जो तीन कृषि कानून केंद्र सरकार लेकर आयी है वे काले कानून हैं और तीनों कानूनों को उसे रद्द करना होगा।

चौटाला ने खापड़ गांव में अपने दौरे के दौरान कहा कि जो तीन कृषि कानून केंद्र सरकार लेकर आई है वे काले कानून हैं और उसे इन कानूनों को रद्द करना होगा। उन्होंने कहा कि जो कानून केंद्र सरकार किसान हित में बता रही है उन कानून को किसान नहीं चाहते हैं तो सरकार इन कानूनों को क्यों लागू करना चाहती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा सीधे तौर पर इन कानूनों को लागू कर पूंजिपतियों को फायदा पहुंचाने की है। उन्होंने भौंगरा, बुडायन, पालवां सहित 10 गांवों के दौरे शुक्रवार को किए।

उन्होंने कहा कि सरकार के नेता आज इस प्रयास में लगे हुए हैं कि किसान आंदोलन किस तरह से कमजोर हो। उन्होंने दावा किया कि जेजेपी, भाजपा के नेता गांव में कार्यक्रम तक नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज किसान ही नहीं बल्कि हर वर्ग सरकार से तंग है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां