लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार गैस के दामों को भी कम करें : मेनका गांधी

By भाषा | Updated: November 6, 2021 19:34 IST

Open in App

सुलतानपुर (उप्र) छह नवम्बर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सुलतानपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद मेनका गांधी ने पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि गैस के दाम पर भी केंद्र सरकार रहम करें।

मेनका गांधी अपने संसदीय क्षेत्र सुलतानपुर के चार दिवसीय दौरे पर शनिवार को पहुंची और दौरे के पहले दिन इसौली विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, ''हम बहुत खुश हैं कि पेट्रोल-डीजल की कीमत कम हुई है। भगवान करें कि बाकी सारी चीजें, जिनके दाम बहुत बढ़ गए थे जैसे कि गैस...उन पर भी केंद्र सरकार सोचकर हम लोगों के ऊपर रहम करें।''

इसौली विधानसभा के देहली बाजार स्थित कस्बे में मेनका गांधी पार्टी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने कहा, ''हमारी कोशिश होगी कि हम इसौली जीतें। जहां-जहां मैं जाऊंगी सदस्य बनाती जाऊंगी। 100 दिन में 100 कार्यक्रम होंगे लेकिन इसके कोई मायने नहीं, अगर हम लोग कमर कस के मन न बना लें कि हमें चुनाव जीतना है।''

गांधी ने कहा कि ''हमारे पास पहले भी लाखों सदस्य थे, लेकिन जिला पंचायत में एक भी सीट नहीं आई, अगर केवल हमारे भाजपा के पदाधिकारी वोट दे देते तब भी हम जीत जाते। बूथ अध्यक्ष, उनके परिवार, उनके रिश्तेदार वही अगर वोट देते तो हम लोग जीत जाते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग