लाइव न्यूज़ :

किसानों की मांगों पर केंद्र सरकार को 'अहंकार और हठ' त्याग देना चाहिए: गोपाल राय

By भाषा | Updated: December 16, 2020 16:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर किसान कड़ाके की ठंड में प्रदर्शन कर रहे हैं और ऐसे में केंद्र सरकार को अपना ‘अहंकार’ और ‘हठ’ त्याग देना चाहिए।

आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली इकाई के संयोजक राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल नीत सरकार और उनकी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और प्रदर्शन के दौरान उनके लिए कुछ व्यवस्थाएं भी कर रही है।

सिंघू बॉर्डर पर जाने के बाद राय ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने किसानों के लिए लंगर सेवा, पानी और शौचालय की व्यवस्था की है। करीब तीन सप्ताह से हजारों की संख्या में किसान यहां मौजूद हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे स्वयंसेवक, विधायक और पार्षद भी सेवा दे रहे हैं। आम आदमी पार्टी और उसकी सरकारी पूरी तरह से किसानों का समर्थन करती है।’’

उन्होने कहा कि किसान केंद्र सरकार की ओर से पारित नए तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं और अपने प्रदर्शन के दौरान कठिनाइयों और कड़ाके की सर्दी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान इस देश को खिलाता है और ऐसे में यह प्रदर्शन ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘ किसान यहां पिछले 20 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र सरकार को अपना अहंकार और हठ त्याग करके उनकी मांगे स्वीकार कर लेनी चाहिए।’’

राय ने कहा कि केंद्र सरकार अगर किसानों को रामलीला मैदान में प्रदर्शन करने की इजाजत दे देती तो इस गतिरोध और सड़क जाम से बचा जा सकता था।

उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार को आज नहीं तो कल किसानों की मांगें स्वीकारनी ही होगी। मोदी सरकार को देश बर्बाद करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन