लाइव न्यूज़ :

संसद के मॉनसून सत्र में गतिरोध के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार : ओवैसी

By भाषा | Updated: August 1, 2021 22:13 IST

Open in App

हैदराबाद, एक अगस्त संसद के मॉनसून सत्र के बार-बार स्थगित होने के साथ एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को मौजूदा गतिरोध के लिए नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली सरकार को दोषी ठहराया और आरोप लगाया कि संसद में कामकाज नहीं होने के लिए सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है।

हैदराबाद के सांसद ने यहां संवाददाताओं से कहा कि विपक्षी दल पेगासस मुद्दे, कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान लोगों की मौत, किसानों के आंदोलन सहित कई मुद्दों को उठाना चाहते हैं लेकिन सरकार सुनने और जवाब देने के लिए तैयार नहीं है।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष ओवैसी ने पूछा, ‘‘संसद चलाने की जिम्मेदारी सरकार की होती है। पेगासस पर बहस होने दें। सरकार क्यों डरी हुई है? वे क्या छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष चाहता है कि संसद चले, लेकिन आप (सरकार) नहीं चाहते कि यह चले। आप हंगामे के बीच विधेयकों को पारित करना चाहते हैं। क्या यही लोकतंत्र है?’’

ओवैसी ने आरोप लगाया, ‘‘क्या संसद चलाना सरकार की जिम्मेदारी नहीं है? विपक्ष संसद में बोलेगा। आपको सुनना होगा... चाहे आप इसे मानो या न मानो। हमें बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है... अगर संसद नहीं चल रही है तो इसके लिए पूरी तरह से मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जिम्मेदार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया