लाइव न्यूज़ :

करोड़ों लोगों के बेरोजगार होने के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार: राहुल

By भाषा | Updated: June 3, 2021 22:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि देश में करोड़ों लोगों के बेरोजगार होने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार जिम्मेदार है।

उन्होंने पार्टी की ओर से बेरोजगारी के मुद्दे पर चलाए गए सोशल मीडिया अभियान के तहत केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘अबकी बार, करोड़ों बेरोजगार। कौन ज़िम्मेदार? सिर्फ़ और सिर्फ़ मोदी सरकार!’’

कांग्रेस ने सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन एकोनॉमी (सीएमआईई) की ओर से बेरोजगारी को लेकर किए गए ताजा अकालन के आधार पर सोशल मीडिया अभियान चलाया और केंद्र सरकार पर रोजगार बचा पाने में विफल रहने का आरोप लगाया।

गौरतलब है कि सीएमआईई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी महेश व्यास ने सोमवार को कहा था कि इस शोध संस्थान के आकलन के अनुसार, बेरोजगारी दर मई में 12 प्रतिशत रही जो अप्रैल में 8 प्रतिशत थी। इसका मतलब है कि इस दौरान करीब एक करोड़ भारतीयों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए