लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार और देर किये बिना नये कृषि कानूनों को निरस्त करे: सुखबीर सिंह बादल

By भाषा | Updated: February 7, 2021 00:09 IST

Open in App

चंडीगढ़, छह फरवरी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को केंद्र सरकार से किसानों की मांग स्वीकार करने और कृषि कानूनों को बिना और देरी किए निरस्त करने को कहा।

बादल ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से पूछा कि वह एक भी ऐसे दल का नाम बताएं जोकि किसानों का प्रतिनिधि है और उसने तीन कृषि कानूनों का स्वागत किया हो? उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री को संसद में यह धारणा बनाकर लोगों को गुमराह करना बंद करना चाहिए कि ये कानून सभी को स्वीकार्य हैं।

तोमर ने शुक्रवार को कहा था कि सरकार ने कृषि कानूनों में संशोधन करने की किसानों की मांग यदि मान ली है तो इसका यह मतलब नहीं है कि इन तीनों कानूनों में कोई खामी है।

बादल ने अमृतसर में कहा, ‘‘ केंद्र सरकार को इसे प्रतिष्ठा का सवाल नहीं बनाना चाहिए। इसके बजाय, उसे किसानों की आवाज को सुनना चाहिए और तीनों कानूनों को बिना देरी किए रद्द करना चाहिए।’’

बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर भी निशाना साधा और उन पर भाजपा के साथ ‘‘छद्म रूप में’’ काम करने का आरोप लगाया।

साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने 26 जनवरी से लापता पंजाबी युवाओं का पता लगाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

शिअद अध्यक्ष ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री का यह कर्तव्य था कि वह इस मुद्दे को मजबूती से भाजपा नीत केंद्र सरकार के सामने उठाते।

उन्होंने आरोप लगाया कि अमरिंदर सिंह ऐसा करने में नाकाम रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे