लाइव न्यूज़ :

भव्य संविधान हॉल, सांसदों लिए एक लाउंज, एक पुस्तकालय, कई समिति कक्ष; नए संसद भवन के अंदर का कुछ ऐसा होगा नजारा- देखें तस्वीरें

By अनिल शर्मा | Updated: January 21, 2023 08:56 IST

अहमदाबाद की कंपनी एचसीपी डिजाइन, प्लानिंग ऐंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा डिजाइन की गई बिल्डिंग को मौजूदा संसद भवन के पास में बनाया गया है। गौरतलब है कि इसका निर्माण जनवरी 2021 में शुरू हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य ढांचा (नए संसद भवन का) पूरा हो चुका है।वास्तुविदों द्वारा फिनिशिंग के काम को काफी सोच-विचार के बाद पूरा किया जा रहा है।दुनियाभर में मशहूर कश्मीर के पारंपरिक हस्तनिर्मित कालीन दिल्ली में निर्माणाधीन नए संसद भवन की शोभा बढ़ाएंगे।

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने नए संसद भवन के अंदर के प्रस्तावित लुक की तस्वीरें जारी की हैं। नए संसद भवन का निर्माण वास्तुकार बिमल पटेल के नेतृत्व में चल रहा है। संसद के नए भवन का मुख्य ढांचा तैयार हो चुका है और अब आंतरिक स्तर पर काम (फिनिशिंग) को पूरा किया जा रहा है। इस बीच अंदर की तस्वीरें सामने आई हैं

अहमदाबाद की कंपनी एचसीपी डिजाइन, प्लानिंग ऐंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा डिजाइन की गई बिल्डिंग को मौजूदा संसद भवन के पास में बनाया गया है। गौरतलब है कि इसका निर्माण जनवरी 2021 में शुरू हुआ था।

दुनियाभर में मशहूर कश्मीर के पारंपरिक हस्तनिर्मित कालीन दिल्ली में निर्माणाधीन नए संसद भवन की शोभा बढ़ाएंगे। इन कालीनों को बडगाम जिले के दूर-दराज के बुनकर अब अंतिम रूप देने में लगे हैं। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले स्थित खाग गांव के करीब 50 बुनकरों और कारीगरों के समूह पिछले एक साल से इन कालीनों को बुन रहे हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी दिल्ली की एक कंपनी ने दी है।

सरकार का कहना है कि संसद का शीतकालीन सत्र नयी इमारत में होगा, जिसका निर्माण नरेंद्र मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत चल रहा है। ताहिरी कार्पेट्स के कमर अली खान ने बताया था, ‘‘हमें नए संसद भवन के लिए 12 कालीन का ऑर्डर पिछले साल अक्टूबर में मिला था।’’

टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड नए संसद भवन का निर्माण कर रही है जिसमें भारत की लोकतांत्रिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक भव्य संविधान हॉल, सांसदों लिए एक लाउंज, एक पुस्तकालय, कई समिति कक्ष, भोजन क्षेत्र और पर्याप्त पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है।

पई ने पीटीआई-भाषा से साक्षात्कार में कहा था कि ‘‘मुख्य ढांचा (नए संसद भवन का) पूरा हो चुका है। हम अब उस चरण में हैं जहां हम आंतरिक साजसज्जा या फिनिशिंग को पूरा कर रहे हैं। यह अपनी तरह का एक खास भवन है। इसलिए वास्तुविदों द्वारा फिनिशिंग के काम को काफी सोच-विचार के बाद पूरा किया जा रहा है।

सरकार का कहना है कि संसद का शीतकालीन सत्र नरेंद्र मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत बन रहे नए भवन में होगा।

टॅग्स :संसददिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया