लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार ने कोविड आपातकालीन प्रतिक्रिया पैकेज के तहत राज्यों को 15 फीसदी राशि जारी की

By भाषा | Updated: July 31, 2021 15:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जुलाई केंद्र सरकार ने कोविड-19 आपातकालीन प्रतिक्रिया और स्वास्थ्य व्यवस्था तैयारियां (ईसीआरपी-2) पैकेज के तहत राज्यों को स्वास्थ्य ढांचा सुधारने के लिए 15 फीसदी राशि जारी की है। यह जानकारी शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दी।

उन्होंने कहा कि 1827.80 करोड़ रुपये की राशि राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को भेजी गई है। यह राशि पैकेज के तहत 12,185 करोड़ रुपये के कुल आवंटन का 15 फीसदी है।

मंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘केंद्र सरकार की तरफ से तय ‘आपातकालीन कोविड-19 प्रतिक्रिया पैकेज’ के तहत कुल राशि का 15 फीसदी यानी 1827.80 करोड़ रुपये राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को भेजा गया है। यह पैकेज देश भर में स्वास्थ्य ढांचे के विकास में मददगार साबित होगा।’’

उन्होंने 1827.80 करोड़ रुपये में से सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को आवंटित धन का इन्फोग्राफिक्स भी प्रदर्शित किया।

सबसे अधिक 281.98 करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश, बिहार को 154 करोड़ रुपये, राजस्थान को 132 करोड़ रुपये और मध्य प्रदेश को 131 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव