लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार ने पंजाब में भाजपा में शामिल हुए राणा को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की

By भाषा | Updated: December 29, 2021 18:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर कुछ ही दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए पंजाब के नेता राणा गुरमीत सिंह सोढी को केंद्र सरकार ने जेड श्रेणी का वीआईपी सुरक्षा घेरा प्रदान किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पिछले चार कार्यकाल से विधायक सोढी को पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता है। सोढी ने ट्विटर पर कांग्रेस से इस्तीफे की घोषणा की थी और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे पत्र की प्रति साझा की थी।

फिरोजपुर जिले के गुरुहरसहाय से विधायक सोढी राज्य में अमरिंदर सिंह सरकार में खेल मंत्री थे और 21 दिसंबर को भाजपा में शामिल हो गये।

सूत्रों ने बताया कि सोढी को केंद्रीय गृह मंत्रालय की सिफारिश पर जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है और पंजाब तथा दिल्ली में उनकी यात्रा के दौरान उनके साथ हर समय सीआरपीएफ कमांडों रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां