लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत बंगाल के किसानों को पैसा नहीं दे रही केंद्र सरकार: बनर्जी

By भाषा | Updated: February 9, 2021 14:41 IST

Open in App

कल्ना (प बंगाल), नौ फरवरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों की सत्यापित सूची केंद्र को भेजने के बावजूद भाजपा नीत सरकार ने राज्य में किसानों को प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत पैसा नहीं दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे दावे कर रही है कि पश्चिम बंगाल सरकार किसानों को पैसे नहीं दे रही है।

बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार प्रत्येक किसान को पांच हजार रुपये दे रही है और उसने मुफ्त फसल बीमे की भी व्यवस्था की है।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को विधानसभा में कहा था कि केंद्र सरकार द्वारा सत्यापन के लिए भेजे गए छह लाख आवेदनों में से राज्य सरकार ने ढाई लाख किसानों के नाम की सूची भेजी थी।

तृणमूल अध्यक्ष ने पूर्व वर्धमान जिले के कलना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के बाहर आंदोलनरत किसानों को अत्याचार का सामना करना पड़ रहा है।

भाजपा पर हिंदुत्व के बारे में झूठ फैलाने करने का आरोप लगाते हुए बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी धर्म के आधार पर विभाजन नहीं करती।

उन्होंने कहा, “भाजपा ने देश को एक शवदागृह में बदल दिया है लेकिन हम वैसा ही बंगाल में नहीं होने देंगे।”

बनर्जी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में तृणमूल लगातार तीसरी बार जीत हासिल करेगी।

कुछ दिन पहले ही नौकरी से इस्तीफा देने वाले आईपीएस अधिकारी हुमायूँ कबीर, रैली में बनर्जी की उपस्थिति में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र