लाइव न्यूज़ :

गिने-चुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है केंद्र सरकार: प्रियंका गांधी

By भाषा | Updated: December 12, 2021 13:49 IST

Open in App

जयपुर, 12 दिसंबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए रविवार को यहां आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता की भलाई नहीं चाहती और वह गिने चुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है।

यहां कांग्रेस की ‘महंगाई हटाओ महारैली’ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “जो सरकार केंद्र में है वह निश्चित है कि जनता की भलाई नहीं चाहती। वह आपके लिए काम नहीं कर रही। किसके लिए काम कर रही है? पूरा देश, पूरी दुनिया देख रही है कि यह सरकार कुछ गिने चुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है।”

प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, “दो तरह की सरकार होती हैं। एक सरकार का लक्ष्य सेवा, समर्पण व जनता से सचाई की बात होता है। एक ऐसी सरकार होती है जिसका लक्ष्य झूठ, लालच व लूट है... मौजूदा केंद्र सरकार का लक्ष्य झूठ, लालच व लूट है।”

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बार-बार सवाल करती है कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया? मैं कहती हूं, “70 साल की रट छोड़िए हमें यह बताइए आपने सात साल में क्या किया?” कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल में देश में जो कुछ बनाया था यह भाजपा सरकार उसे बेचना चाहती है।

इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी