लाइव न्यूज़ :

हर घर को 2024 तक नल का पानी पहुंचाने का प्रयास कर रही है केंद्र सरकार: शेखावत

By भाषा | Updated: September 12, 2021 18:18 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 12 सितंबर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि जल शक्ति मिशन के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत सरकार देश के हर घर में 2024 तक पाइप से पानी पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

शेखावत ने यहां शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि जब मोदी ने 15 अगस्त 2019 को जल जीवन मिशन की शुरुआत की थी तब 19 करोड़ घरों में से केवल 3,29,00,000 घरों में ही नल से पानी प्राप्त करने की सुविधा थी।

उन्होंने कहा कि 83 प्रतिशत घरों की माताओं और बहनों को पानी लेने जाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2019 में अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक सभी राज्यों में पांच करोड़ घरों तक पानी के कनेक्शन पहुंचाए गए हैं। शेखावत ने कहा कि जल्द ही यह आंकड़ा आठ करोड़ तक पहुंच जाएगा।

उन्होंने कहा कि 1,10,000 गांवों के सौ फीसदी घरों में नल का पानी पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना, गुजरात, पंजाब, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश ने जल जीवन मिशन के तहत 80 से सौ फीसदी तक लक्ष्य हासिल किया है।

मंत्री ने कहा कि दुर्भाग्य से कुछ राज्य पीछे हैं और राजस्थान उनमें से एक है। शेखावत ने कहा कि उन्होंने हाल में राजस्थान सरकार के अधिकारियों संग एक समीक्षा बैठक की जिसमें पता चला कि इस अभियान के तहत केवल 10 प्रतिशत काम ही पूरा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू