लाइव न्यूज़ :

पीडीपी को तोड़ने का प्रयास कर रही है केंद्र सरकार: महबूबा मुफ्ती

By भाषा | Updated: March 26, 2021 16:03 IST

Open in App

श्रीनगर, 26 मार्च पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को केंद्र पर उनकी पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पीडीपी के नेताओं को लालच और धमकी देकर पार्टी को तोड़ने का प्रयास कर रही है।

मुफ्ती के बयान से एक दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन के एक मामले के संबंध में उनसे श्रीनगर स्थित कार्यालय में पांच घंटे तक पूछताछ की थी।

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “भारत सरकार पीडीपी के सदस्यों को लालच और धमकी देकर पार्टी को तोड़ने का प्रयास कर रही है। ईडी जैसी जांच एजेंसियों के इस्तेमाल से मुझे डराने का प्रयास किया जा रहा है।”

सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाते हुए मुफ्ती ने कहा, “मुझे मेरे पासपोर्ट के मौलिक अधिकार से भी वंचित किया जा रहा है। यह राजनीतिक प्रतिशोध नहीं है तो क्या है?”

ईडी द्वारा पूछताछ किए जाने के बाद मुफ्ती ने संवाददाताओं से कहा था कि देश में असहमति को अपराध घोषित किया जा रहा है और विपक्ष की आवाज बंद करने के लिए एनआईए, सीबीआई तथा ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए