लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार उत्तराखंड की मदद के लिए सभी कदम उठा रही है: मोदी

By भाषा | Updated: February 8, 2021 19:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उत्तराखंड के चमोली जिले की ऋषिगंगा घाटी में रविवार को अचानक आई विकराल बाढ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए केंद्र सरकार हर कदम उठा रही है।

उत्तराखंड के भाजपा सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल को उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार भविष्य में ऐसे प्राकृतिक हादसों की पुनरावृति को रोकने के लिए अधोसंरचना को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।

भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार प्रदेश की जनता के साथ है।

प्रधानमंत्री से सांसदों की इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मोजूद थे।

बलूनी के मुताबिक मोदी ने कहा कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, सेना और भारत सरकार के कई अन्य संस्थान वहां राहत व बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

बलूनी ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से उत्तराखंड की संवेदनशीलता के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ऐसे संकटों से बचाव के लिए अवसंरचना को और मजबूत कर रही है।

प्रतिनिधिमंडल में अजय भट्ट, अजय टमटा, नरेश बंसल और माला राज्यलक्ष्मी शाह शामिल थे।

ज्ञात हो कि चमोली जिले के जोशीमठ में रविवार को नंदा देवी ग्लेशियर का एक भाग टूट गया था जिससे अलकनंदा नदी में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी। इस आपदा में मरने वालों की संख्या 18 तक पहुंच गई है जबकि 202 अन्य लोग लापता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट