लाइव न्यूज़ :

घमंड में चल रही है केन्द्र सरकार: गहलोत

By भाषा | Updated: December 12, 2021 15:26 IST

Open in App

जयपुर, 12 दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि घमंड और अहम में यह सरकार चल रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सोच फासीवादी और लोकतंत्र विरोधी है।

'महंगाई हटाओ रैली' को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन एक साल से अधिक समय तक चलना, दुनिया के इतिहास में काले अक्षरों में लिखा जायेगा। आज सरकार को झुक कर देशवासियों से माफी मांगनी पड़ रही है, इसकी नौबत क्यों आई है यह सोचने की बात है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों के साथ में जो नीति अपना रही है वो बहुत खतरनाक नीति है... यह राज्यों को कमजोर करने की नीति है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार से कोई मांग करने पर उन्हें कोई परवाह होती नहीं है। प्रधानमंत्री को कोई पत्र लिखो तो जवाब आते नहीं है। नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे जो मुख्यमंत्री के पत्रों का जवाब नहीं दे रहे है। अंदाजा लगा लीजिये देश किस दिशा में जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज की रैली केंद्र में सत्तारूढ़ राजग सरकार की, मोदी सरकार की पतन की शुरुआत के रूप में मानी जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया