लाइव न्यूज़ :

केन्द्र सरकार किसानों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है: गुप्ता

By भाषा | Updated: April 1, 2021 20:23 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), एक अप्रैल आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा है कि तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों की मांगों पर केन्द्र सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है।

उन्होंने जुलाना क्षेत्र के गांव शामलो कलां में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र के कृषि कानूनों को निरस्त किये जाने की मांग को लेकर किसान पिछले कई महीनों से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार आंखे मूंदे बैठी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार संसद से सड़क तक किसानों की आवाज उठाती आ रही है और आगे भी लगातार उठाती रहेगी।

उन्होंने कहा कि आगामी चार अप्रैल को जींद में होने वाली ‘किसान महापंचायत’ ऐतिहासिक होगी तथा यह महापंचायत हरियाणा की राजनीति को नया मोड़ देने का काम करेगी।

गुप्ता ने कहा कि किसानों के आग्रह पर होने वाली इस महापंचायत को लेकर प्रदेशभर के किसानों में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि महापंचायत में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर किसानों के साथ मिलकर आप नेताओं द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह