लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार को नौजवानों और किसानों की नहीं, बल्कि सिर्फ अपनी छवि की चिंता : श्रीनिवास

By भाषा | Updated: August 2, 2021 20:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार को देश को नौजवानों और किसानों की नहीं, बल्कि सिर्फ अपनी छवि की चिंता है।

उन्होंने एक बयान जारी कर यह भी कहा कि युवा कांग्रेस आसमान छूती महंगाई, बेरोजगारी, ‘काले कृषि कानूनों’ एवं पेगासस जासूसी मामले को लेकर केंद्र सरकार के विरुद्ध पांच जुलाई को ‘संसद का घेराव’ करेगी।

श्रीनिवास ने कहा, ‘‘जन सरोकारों से जुड़े हुए मुद्दों पर विपक्ष संसद में चर्चा करना चाहता है, लेकिन सरकार अपने एजेंडे पर चलकर संसद को बाधित किए हुए है ताकि जवाबदेही से बचा जा सके। मोदी सरकार ज्वलंत मुद्दों से भागकर साबित कर रही है कि सरकार हर ज्वलंत मुद्दे पर विफल रही है। उसे किसानों और नौजवानों की नहीं, बल्कि सिर्फ अपनी छवि की चिंता है।’’

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने दावा किया, ‘‘मोदी सरकार के दौरान महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, महंगाई आम जन की कमर तोड़ रही है। खाद्य तेलों, पेट्रोल, डीजल व एलपीजी सिलेंडर के दामों ने जनता का तेल निकाल दिया है। मोदी सरकार महंगाई के मुद्दे पर गायब है, चर्चा करने से भाग रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos