लाइव न्यूज़ :

राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर कर रही है केंद्र सरकार: गहलोत

By भाषा | Updated: April 1, 2021 13:25 IST

Open in App

जयपुर, एक अप्रैल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किया जा रहा है।

गहलोत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा विपक्षी दलों को लिखे गए पत्र का जिक्र करते हुए ट्वीट किया, ‘‘इसी को लेकर मैंने पहले विधानसभा में ये मामला उठाया था कि किस प्रकार केंद्र सरकार राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘एक तरफ प्रधानमंत्री सहकारी संघवाद की बात करते हैं, दूसरी तरफ राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किया जा रहा है।’’

गहलोत के अनुसार बनर्जी ने पत्र में केंद्र द्वारा राज्यों की धनराशि रोकने को लेकर बात की है और यह बात वह पहले भी विधानसभा में उठा चुके हैं। इसके साथ ही गहलोत ने कुछ आंकड़े भी साझा किए हैं कि केंद्र सरकार ने विभिन्न योजनाओं में राज्यों को मिलने वाले हिस्से को कम किया है।

गहलोत ने कहा, ‘‘केंद्र से जीएसटी में राज्य को पूरा हिस्सा भी नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार ने बजट में पेट्रोल व डीजल पर उपकर लगाया है और मूल उत्पाद शुल्क को लगातार कम किया जा रहा है लेकिन विशेष उत्पाद शुल्क और अतिरिक्त उत्पाद शुल्क में वृद्धि जारी है। इसके कारण विभाज्य (डिविजिएबल) पूल के रूप में राज्यों को मिलने वाला हिस्सा काफी घट गया है।’’

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘अधिकतर केंद्र प्रवर्तित योजनाओं में भी राज्य का हिस्सा बढ़ाते हुए केंद्र के अंश को कम किया गया है। इन सबका प्रतिकूल असर राज्यों के राजस्व पर हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है