लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार राज्यों के अधिकारों पर अतिक्रमण कर रही है, लोकतंत्र के मूल ढांचे को नुकसान पहुंचा रही है : अमरिंदर

By भाषा | Updated: April 5, 2021 18:36 IST

Open in App

चंडीगढ़, पांच अप्रैल कृषि कानूनों एवं अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर प्रहार करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को आरोप लगाया कि वह राज्यों के अधिकारों पर ‘‘अतिक्रमण कर’’ संविधान के मूल ढांचे को ‘‘नुकसान’’ पहुंचा रही है।

उन्होंने कृषि कानून और राज्य के कृषक समुदाय पर प्रत्यक्ष अंतरण लाभ (डीबीटी) लागू करने के केंद्र सरकार के ‘‘एकतरफा फैसले’’ की आलोचना की।

उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘तथाकथित सुधारों’’ के नाम पर केंद्र वर्तमान संबंधों और व्यवस्था को नष्ट करने का प्रयास कर रहा है जो पिछले 100 से अधिक वर्षों से ठीक से काम कर रहा था।

उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब के किसान और आढ़तियों के बीच लंबे समय से सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं जिसे केंद्र ‘‘नष्ट करने पर तुला हुआ है।’’ उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों पर सरकार का ‘‘कड़ा रवैया और गलत’’ निर्णय संघवाद की मूल भावना के विपरीत है।

सरकार की तरफ से जारी बयान के मुताबिक उन्होंने कहा कि अपने पहले के कार्यकाल में पंजाब से जुड़े सभी नीतियों/विकास में उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह का पूरा समर्थन मिला।

वह पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में आयोजित दो दिवसीय किसान मेला की ऑनलाइन शुरुआत के अवसर पर वह बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री ने केंद्र की तरफ से लाए गए ‘‘काले’’ कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के साथ एकजुटता दिखाई और कहा कि यह संविधान की सातवीं अनुसूची ‘‘का उल्लंघन’’ है जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कृषि राज्य का विषय है।

सिंह ने कहा कि इन कानूनों को लागू करने से पहले केंद्र को किसानों को विश्वास में लेना चाहिए था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो