लाइव न्यूज़ :

देश को बेचने का काम बड़ी सफाई से कर रही है केंद्र सरकार: डांगी

By भाषा | Updated: February 1, 2021 18:18 IST

Open in App

जयपुर, एक फरवरी राजस्थान से राज्यसभा सदस्य नीरज डांगी ने आम बजट को निराशा जनक बताते हुए सोमवार को कहा कि इस बजट के जरिए केंद्र सरकार ने बस देश को बेचने का काम ही बड़ी सफाई से किया है।

संसद में सोमवार को पेश आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए डांगी ने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने कुछ चुनिन्दा उद्योगपतियों को मजबूत करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार देश को बेचने का काम बड़ी ही सफाई से कर रही है, बजट में नये-नये बिंदुओं को जोड़कर राजकीय उपक्रमों को बेचने का काम किया जा रहा है।

डांगी के कहा, ‘‘आज पेश बजट में केन्द्र सरकार ने तय कर दिया है कि वह हवाई अड्डे, सरकारी बैंक, सड़कें, बिजली पारेषन लाइन, रेलवे, वेयरहाउस, गेल, इण्डियन आयल पाइप लाइन, जनरल इंश्योरेंस व स्टेडियम आदि को अपने चहेते उद्योगपतियों के हाथ बेचेगी। सरकार देश को निजी हाथों में सौंपने का काम कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि आम बजट में बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) सीमा को बढ़ाया जाना भाजपा की दोहरी नीति को प्रदर्शित करता है, इसी प्रकार बजट में युवाओं के रोजगार को दरकिनार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल