लाइव न्यूज़ :

देश की संपत्तियों को लगातार बेच रही केंद्र सरकार: संजय सिंह

By भाषा | Updated: February 26, 2021 21:45 IST

Open in App

मेरठ, 26 फरवरी उत्तर प्रदेश के मेरठ में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अपने कार्यकाल मे लगातार देश की सम्पत्तियों को बेच रही है।

उन्होंने कहा कि पुरखों की विरासत को बेचने वाला कपूत और बढ़ाने वाला सपूत कहलाता है। आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह मेरठ के चैम्बर ऑफ कॉमर्स में पार्टी बैठक के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

संजय सिंह ने आरोप लगाया, '' देश के लोगों ने अगर इसका विरोध नहीं किया तो ये लोग देश को पूरी तरह से बेचकर झोला उठाकर चले जायेंगे। फिर आप और हम किसी प्राइवेट लिमिटेड के अधीन होकर रह जाएंगे।''

उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार कृषि कानूनों की आड़ मे किसानों की जमीन, खेती को बेचने की साजिश कर रही है।

सांसद ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, '' अगर भाजपा सरकार का कृषि कानून किसानों के लिए वाकई लाभदायक है तो योगी जी उत्तर प्रदेश मे पंचायत चुनाव को सिम्बल पर कराएंये और गांव-गांव जाकर इस कानून के फायदे किसानों को बताएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!