लाइव न्यूज़ :

कश्मीरी प्रवासियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है केंद्र सरकार :सोनोवाल

By भाषा | Updated: September 17, 2021 19:44 IST

Open in App

श्रीनगर, 17 सितंबर केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को बारामूला में कहा कि कश्मीरी प्रवासी कश्मीर की समग्र संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने उत्तरी कश्मीर के इस जिले में ख्वाजाबाग में एक पारगमन शिविर का शिलान्यास करने के बाद यह बात कही।

सोनोवाल ने कहा, ‘‘प्रवासी कश्मीरियों के पुनर्वास के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं ताकि वे अपनी जन्मभूमि पर अमन-चैन के साथ रहें।’’

उन्होंने कहा कि समय आ गया है जब विभिन्न धर्म और आस्थाओं के लोग शांति तथा समृद्धि के साथ रहें।

सोनोवाल कहा कि भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के मौके पर मनाए जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ में विविधता में एकता के सूत्रवाक्य को शामिल किया गया है।

केंद्र सरकार के विशेष संपर्क कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री ने शीर्ष पदाधिकारियों के साथ बारामूला जिले का दो दिवसीय दौरा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू