लाइव न्यूज़ :

एक और राहत पैकेज देने की तैयारी में केंद्र सरकार, इन क्षेत्रों को मिलेगी मदद

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 4, 2020 07:36 IST

कोविड-19 संकट से पर्यटन, हॉस्पिटलिटी, विमानन सेवा, निर्माण जैसे कई सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देआर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि नया राहत पैकेज का आकार राजस्व संग्रह पर निर्भर करेगा.ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों को करीब 4312 करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान है.

देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार अनलॉक-3 में और तेज करने के लिए सरकार एक और बड़े राहत पैकेज की घोषणा कर सकती है. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) 6 अगस्त को अगामी मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा. उम्मीद है कि इसमें अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बारे में संकेत भी दिए हैं. आरबीआई के आगामी कदम पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में तेजी लाने की कोशिश की जा रही है. आरबीआई उद्योग जगत को तरलता मुहैया करा रहा है और महंगाई की निगरानी के अलावा उसने आर्थिक वृद्धि को भी ध्यान में रखा है.

ऐसे में संकेत मिल रहे हैं कि आरबीआई भी अपनी ओर से राहत दे सकता है. सरकारी सूत्रों के अनुसार, सरकार के इस राहत पैकेज में कोविड-19 महामारी से संकट में आए विभिन्न क्षेत्रों के लिए अलग से कोविड फंड बनाने की घोषणा हो सकती है. हाल ही में वित्त मंत्रालय और उद्योग जगत के बीच इस फंड की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई है. इसके साथ ही विदेशों से फंड जुटाने के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के नियम को और सरल बनाने की मांग की गई है. आगामी राहत पैकेज में खास सेक्टर के लिए एफडीआई से फंड जुटाने में राहत मिल सकती है. लॉकडाउन की वजह से बड़े होटल समूहों को करीब 1.10 लाख करोड़ रुपए का नुकसान तो ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों को करीब 4312 करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान है. ऐसे में आगामी राहत पैकेज में होटल और पर्यटन क्षेत्र को विशेष राहत दी जा सकती है.

इन पर पड़ा है बड़ा प्रभाव:

कोविड-19 संकट से पर्यटन, हॉस्पिटलिटी, विमानन सेवा, निर्माण जैसे कई सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. सरकार अब इन सेक्टर को राहत देने तथा अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए कोई रास्ता निकालने की कोशिश कर रही है. इसके साथ ही उद्योग जगत ने एक स्वर में यह मांग है कि बैंकों को अपना खजाना और खोलना होगा. कई कॉर्पोरेट हाउस का यह मानना है कि सरकार की सहमति के बावजूद बैंक अपने खजाने को खोलने में कंजूसी दिखा रहे हैं, जिसकी वजह से कॉर्पोरेट जगत के हाथ बंधे हुए हैं. इस पर भी सरकार फैसला ले सकती है. सरकार भी जुलाई महीने में जीएसटी संग्रह बढ़ने से मान रही है कि अर्थव्यवस्था तेजी से पटरी पर लौट रही है.

राजस्व संग्रह पर निर्भर होगा नया पैकेज:

आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि नया राहत पैकेज का आकार राजस्व संग्रह पर निर्भर करेगा. बीते दो महीने में जिस तरह से जीएसटी संग्रह में तेजी आई है वह सरकार के लिए राहत की बात है. आने वाले समय में त्योहारी सीजन होने से मांग बढ़ने की उम्मीद है. ऐसे में कर संग्रह बढ़ने की पूरी उम्मीद है. अगर ऐसा रहा तो आगामी राहत पैकेज में भी कई क्षेत्रों के लिए बड़े कदम उठाए जा सकते हैं. 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)निर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया