लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय देशों से आने वाली उड़ानों पर तत्काल प्रतिबंध लगाए केंद्र सरकार : गहलोत

By भाषा | Updated: December 21, 2020 15:28 IST

Open in App

जयपुर, 21 दिसंबर ब्रिटेन में कोरोना वायरस के एक नये प्रकार के सामने आने पर चिंता जताते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार को ब्रिटेन सहित अन्य यूरोपीय देशों से आने वाली उड़ानों पर तत्काल प्रतिबंध लगाना चाहिए।

गहलोत ने एक ट्वीट में कहा, ''ब्रिटेन में कोरोना वायरस के एक नये रूप का सामने आना बड़ी चिंता की बात है। भारत सरकार को त्वरित कदम उठाते हुए इससे निपटने के लिए आपात योजना बनानी चाहिए। उसे ब्रिटेन व अन्य यूरोपीय देशों से सभी उड़ानों पर तत्काल प्रतिबंध लगाना चाहिए।''

उन्होंने कहा, ''भारत को किसी भी प्रभावित देश से आवागमन पर प्रतिबंध लगाने के लिए कदम उठाने चाहिए और आपात योजना भी बनानी चाहिए। अगर वायरस का नया रूप यहां सामने आता है तो हमारे चिकित्सा विशेषज्ञों को उसके लिए चिकित्सा योजना तैयार रखनी चाहिए।''

मुख्यमंत्री के अनुसार, जब पहले कोरोना वायरस फैलना शुरू हुआ था तब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगाने में देरी हुई, जिससे संक्रमण के मामले बहुत ज्यादा हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं