लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल पर विशेष ध्यान दिया है : गहलोत

By भाषा | Updated: July 6, 2021 19:49 IST

Open in App

श्रीकाकुलम (आंध्रप्रदेश), छह जुलाई सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है, खासकर कोविड-19 संकट के समय में।

मंत्री ने श्रीकाकुलम में राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजन के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया।

गहलोत ने नयी दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

उनके मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जब वह शिरकत कर रहे थे उसी वक्त उनके कर्नाटक के राज्यपाल पद पर नियुक्ति की खबर आ गई।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिव्यांगजन भी मानव संसाधन हैं और केंद्र सरकार उनकी देखभाल पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार उनके सर्वांगीण विकास का प्रयास कर रही है। दुनिया जब कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है ऐसे समय में केंद्र ने वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजन की देखभाल पर विशेष ध्यान दिया है।’’

केंद्रीय मंत्री ने 2638 से अधिक लाभार्थियों को बैटरी चालित तिपहिया रिक्शा, सुनने के उपकरण जैसी जीवन सहायक सामग्रियों का वितरण किया। श्रीकाकुलम से लोकसभा सदस्य तेलुगुदेशम पार्टी के के. राममोहन ने इन उपकरणों से एमपीलैड्स से तीन करोड़ राशि को मंजूरी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण