लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में लोगों की सुरक्षा करने में विफल रही है केंद्र सरकार : कांग्रेस नेता

By भाषा | Updated: October 9, 2021 19:22 IST

Open in App

श्रीनगर, नौ अक्टूबर कांग्रेस नेता रजनी पाटिल ने जम्मू कश्मीर में हाल में आतंकवादियों द्वारा हत्या कर दिये गये लोगों के परिजनों से शनिवार को मुलाकात की और लोगों की रक्षा करने में विफल रहने को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की।

कांग्रेस प्रवक्ता के मुताबिक राज्यसभा सदस्य ने केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवादियों द्वारा चुनिंदा तरीके से हत्या किये जाने को केंद्र सरकार की बड़ी नाकामी करार दिया है।

पाटिल ने मोहम्मद शफी डार के परिवार से मुलाकात के दौरान यह कहा। डार की तीन पहले बंदीपोरा जिले में आतंकवादियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।

कांग्रेस प्रवक्ता के मुताबिक पाटिल के साथ जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख जी ए मीर और पार्टी नेता तारिक हामिद कर्रा भी थे।

कांग्रेस नेताओं ने एम एल बिंदरू और सुपिंदर कौर के भी घर भी जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की। बिंदरू और कौर की अलग-अलग घटनाओं में आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पाटिल ने केंद्र पर जम्मू कश्मीर के लोगों की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि कश्मीर में सुरक्षा-व्यवस्था की स्थिति बहुत ही खराब हो गयी है।

उन्होंने कहा कि केंद्र को कश्मीर में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

प्रवक्ता ने बताया कि पाटिल और मीर स्कूली शिक्षक दीपक चंद के घर भी जाएंगे, जिनकी आतंकवादियों ने हाल ही में हत्या कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो