लाइव न्यूज़ :

महंगाई रोकने में पूरी तरह नाकाम रही केंद्र सरकार : पायलट

By भाषा | Updated: July 7, 2021 16:26 IST

Open in App

जयपुर, सात जुलाई राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बुधवार को कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है और केंद्र सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है।

उन्होंने यहां महिला कांग्रेस द्वारा देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ आयोजित धरने को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा देश चाहता है कि केंद्र सरकार महंगाई कम करे और जब तक केंद्र सरकार ये बढ़े हुए दाम वापस नहीं लेगी, हम लगातार आंदोलन करते रहेंगे।

पायलट ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार मनमानी करने वाली जिद्दी सरकार है इसे आम जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जहां बाकी देशों में सरकारों में लोगों की जेब में पैसा डाला ताकि वह अपना घर चला सकें वहीं हमारी केंद्र सरकार ने लोगों की जेब पर डाका डाला।

उल्लेखनीय है कि देश में बढ़ती महंगाई के मुद्दे को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस सात जुलाई से 17 जुलाई तक केन्द्र सरकार के विरूद्ध अभियान चला रही है। इसके पहले दिन बुधवार को महिला कांग्रेस द्वारा प्रत्येक जिला मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो