लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार ‘आपदा में अवसर वाली सरकार’, जरूरी चिकित्सा उपकरणों से जीएसटी हटाई जाए: कांग्रेस

By भाषा | Updated: May 12, 2021 16:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई कांग्रेस ने बुधवार को केंद्र सरकार पर ‘आपदा में अवसर वाली सरकार’ होने का आरोप लगाया और कहा कि उसे अपना राजधर्म निभाते हुए कोरोना महामारी से निपटने के लिए जरूरी चिकित्सा उपकरणों को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे से मुक्त करना चाहिए।

पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने यह दावा भी किया कि अगर टीकों, ऑक्सीजन सांद्रक और रेमडेसिविर इंजेक्शन से जीएसटी हटा ली जाए तो जनता एवं राज्य सरकारों को 6000 करोड़ रुपये का वार्षिक फायदा होगा।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘टीके पर पांच फीसदी पर जीएसटी ली जा रही है। यह सरकार रेमडेसिविर इंजेक्शन पर 12 फीसदी और ऑक्सीजन सांद्रक पर 12 फीसदी की जीएसटी वसूल रही है। वेंटिलेटर, मेडिकल ऑक्सीजन पर भी 12 फीसदी तथा एंबुलेंस पर 28 फीसदी की जीएसटी ली जा रही है।’’

वल्लभ ने कहा, ‘‘यह सरकार ‘आपदा में अवसर वाली सरकार’ है। मेरा सरकार से कहना है कि वह इतनी बेरहम नहीं बने। वह सकारात्मकता का प्रसार करने की बात करती है, लेकिन जीएसटी वसूल रही है। क्या देश के लोगों ने आप (सरकार) पर विश्वास जताकर पाप कर दिया कि उनके साथ आप यह व्यवहार कर रहे हैं?’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘टीके, रेमडेसिविर इंजेक्शन, ऑक्सीजन सांद्रक से जीएसटी हटा दी जाए तो देश के लोगों को 6000 करोड़ रुपये का फायदा होगा। इन 6000 करोड़ रुपये से 12 लाख ऑक्सीजन सांद्रक खरीदे जा सकते हैं। इतने पैसे में 20 करोड़ लोगों को टीके लगाये जा सकते हैं। इतने पैसे से छह नए एम्स खोले जा सकते हैं।’’

कांग्रेस प्रवक्ता ने सरकार से आग्रह किया, ‘‘सरकार अपना राजधर्म निभाए और जरूरी चिकित्सा उपकरणों से जीएसटी हटाए।’’

उन्होने कहा कि सिर्फ बातें करने से सकारात्मकता नहीं आएगी, बल्कि इस महामारी से लड़ने के लिए जरूरी कदम उठाने के बाद ही सकारात्मकता की बात हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू