लाइव न्यूज़ :

स्टैन स्वामी के प्रति भारी उदासीनता के लिए केन्द्र सरकार पूरी तरह जवाबदेह: सोरेन

By भाषा | Updated: July 5, 2021 20:06 IST

Open in App

रांची, पांच जुलाई झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को पादरी स्टैन स्वामी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन का समाचार हृदयविदारक है। सोरेन ने कहा कि स्टैन स्वामी के प्रति उदासीनता के लिए केन्द्र सरकार जिम्मेदार है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सामाजिक कार्यकर्ता, आदिवासियों के अधिकार के लिए संघर्ष करने के लिए जाने जाने वाले स्टैन स्वामी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में आरोपी पादरी स्टैन स्वामी का सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत का इंतजार कर रहे थे।

सोरेन ने एक ट्वीट में आरोप लगाया, ‘‘स्टैन स्वामी के प्रति भारी उदासीनता के लिए केन्द्र सरकार को ही जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।’’

सोरेन ने कहा, ‘‘फादर स्टैन स्वामी के निधन का समाचार सुनकर पूरी तरह हतप्रभ हूं। उन्होंने आदिवासी अधिकारों के लिए लड़ते हुए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने उनकी गिरफ्तारी और उन्हें जेल में रखने का कड़ा विरोध किया था। केन्द्र सरकार को स्वामी के प्रति घोर उदासीनता एवं उन्हें समय से इलाज की सुविधा न प्रदान करने के लिए पूरी तरह जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। अंततः इसी के चलते उनकी आज मौत भी हो गयी।’’

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘फादर स्टैन स्वामी के निधन पर गहरा दुःख है।’’

मुख्यमंत्री ने भगवान से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों