लाइव न्यूज़ :

लोगों को सुशासन देने में विफल रही केंद्र सरकार: गहलोत

By भाषा | Updated: October 23, 2021 16:28 IST

Open in App

जयपुर, 23 अक्टूबर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र की भाजपा सरकार पर लोगों को सुशासन देने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हकीकत के आधार पर फैसले करने चाहिए तभी वह सुशासन देने में कामयाब होंगे।’’ उन्होंने कहा कि देश की जनता समझदार है और वह समय आने पर केंद्र में सत्तारूढ़ लोगों को सबक सिखाएगी।

यहां संवाददाताओं से बातचीत में गहलोत ने कहा कि देश में घुटन का माहौल बन गया है, जिसे दूर करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को पहल करनी चाहिए।

केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा विभिन्न जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी दलों को डराने-दबाने के लिए किए जाने के उनके आरोप के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘पूरे देश में जहां-जहां चुनाव होता है वहां ये तो इनका एजेंडा है... जहां जहां चुनाव होते है वहां सीबीआई, आयकर विभाग, ईडी के अधिकरियों को यही संदेश जाते हैं कि किस प्रकार से आपको चुन-चुन वहां मैसेज देना है ताकि वहां लोग घबरा जाएं। ये इनकी टैक्टिक्स (हथकंडा)है।’’

गहलोत ने भाजपा का नाम लिए बिना कहा, ‘‘जब से ये चुनाव जीतकर आए हैं, यह नई परंपरा शुरू कर दी है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। फिर लोगों में भय होता है और घुटन का माहौल बनता है। आज व्यापारी हो या उद्योगपति, ऐसा माहौल बन गया है। मोदी को चाहिए कि इस माहौल को दूर करें।’’

मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ लोकतंत्र में प्रेम मोहब्बत होगी, आपस में भाईचारा होगा, सरकार के प्रति विश्वास होगा तभी सुशासन होगा। मेरा मानना है कि इसमें यह केंद्र सरकार विफल हो रही हैं। चूंकि मोदी प्रधानमंत्री हैं तो सबसे बड़ी जिम्मेदारी उनकी है कि वे निगरानी करें और देखें कि हकीकत क्या है और हकीकत के आधार पर फैसले करने चाहिए तभी वह सुशासन देने में कामयाब होंगे।’’

उन्होंने कहा,‘‘ वरना समय आएगा लोग इनको सबक सिखाएंगे। इनको मालूम भी नहीं पड़ेगा। पहले भी ऐसा कई बार हो चुका है। कांग्रेस शासन में भी भाजपा के शासन में भी। वाजपेयी जी थे तब भी ... इंदिरा गांधी जैसी महान नेता चुनाव हार गईं।’’

गहलोत ने कहा,‘‘ तो यह जनता किसी को बख्शने वाली नहीं। देश की जनता बहुत समझदार है। वह अनपढ़ या कम पढी लिखी हो सकती है लेकिन अक्ल, होशियारी में हिंदुस्तान की जनता का दुनिया में कोई मुकाबला नहीं।’’

उन्होंने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसान आंदोलन को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में एक के बाद एक नौकरी लग रही हैं जबकि दो करोड़ रोजगार का वादा करने वाले प्रधानमंत्री गायब हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा