लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार वादे को पूरा करने में विफल रही, उत्तरी बंगाल के लिए कुछ नहीं किया: ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: February 2, 2021 18:06 IST

Open in App

फालाकाटा (पश्चिम बंगाल), दो फरवरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर उत्तरी जिलों से ‘इतने सारे’ भाजपा सांसद होने के बावजूद वहां के लोगों के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया।

बनर्जी ने कहा कि हर चुनाव से पहले भाजपा नेता उत्तरी बंगाल के बंद पड़े चाय बागानों को खोलने का वादा करते हैं लेकिन उसके बाद वे ‘भाग’ जाते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले सभी सात बंद चाय बागानों को खोलने का वादा किया था लेकिन एक में भी काम चालू नहीं हुआ। इतने भाजपा सांसद हैं जो उत्तरी बंगाल से जीते हैं लेकिन मुझे बताइए कि उन्होंने इस क्षेत्र के लिए कुछ किया...कुछ नहीं किया ।’’

तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो यहां सामूहिक विवाह कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। बाद में उन्होंने चाय बागान के कई श्रमिकों को जमीन के पट्टे सौंपें।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ हमारी सरकार लोगों, किसानों और अनुसूचित जनजातियों के लिए है। हम ऐसा कुछ नहीं करेंगे जो किसान विरोधी एवं जनविरोधी हो। हमने पहले ही नौ चाय बागान खोल दिये हैं और हम अन्य में भी काम चालू करने का प्रयास करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे