लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय कर्मचारियों को मिल रही ये सुविधा 8 नवंबर से होगी खत्म, जानिए इसकी पूरी डिटेल

By विनीत कुमार | Updated: November 7, 2021 15:47 IST

भारत में कोरोना के कम होते मामलों के बीच एक बार फिर पुरानी व्यवस्थाएं लौटने लगी हैं। इसी क्रम में बायोमेट्रिक अटेंडेंस रिकॉर्डिंग सिस्टम का इस्तेमाल भी 8 नवंबर से शुरू होगा।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी कार्यालयों में फिर 8 नवंबर से शुरू होगा बायोमेट्रिक अटेंडेंस रिकॉर्डिंग सिस्टम।कोरोना के भारत में कम होते मामलों को देखते हुए लिया गया है फैसला।

नई दिल्ली: भारत में कोविड-19 मामलों में लगातार कमी के साथ धीरे-धीरे कार्यालय और स्कूल आदि खुलने लगे हैं। सरकारी सहित निजी कार्यालयों में कर्मचारियों को बुलाया जा रहा है। इसके साथ ही 8 नवंबर से केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलने वाली कई ऐसी सुविधाएं खत्म हो जाएंगी जिसे कोविड की वजह से लागू किया गया था।

नई व्यवस्था के मुताबिक कर्मचारियों को आंशिक उपस्थिति या वर्क फ्रॉम होम के बजाय पूर्णकालिक आधार पर कार्यालय में उपस्थित होना होगा। साथ ही बायोमेट्रिक अटेंडेंस रिकॉर्डिंग सिस्टम भी 8 नवंबर से वापस लागू हो जाएगा।

सभी केंद्रीय कार्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति के संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। भारत सरकार में उप सचिव उमेश कुमार भाटिया के मुताबिक, 'कोरोना महामारी को देखते हुए दफ्तरों में कर्मचारियों की संख्या कम रखने और काम के घंटे कम करने जैसी रियायतें पहले ही खत्म कर दी गई थीं। अब 8 नवंबर से हर कर्मचारी को बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करानी होगी।'

सरकारी आदेश के अनुसार जारी नई गाइडलाइन

- कार्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन के पास सैनेटाइजर रखना जरूरी होगा।

- बायोमेट्रिक पर हाजिरी लगाने के बाद हर कर्मचारी के लिए हाथ सैनेटाइज करना जरूरी होगा।

- बायोमेट्रिक पर हाजिरी लगाने के समय कर्मचारियों के बीच कम के कम 6 फीट की दूरी होना आवश्यक है।

- सभी कर्मचारियों को हर समय मास्क पहनना या फेस कवर पहनना अनिवार्य होगा।

- बायोमेट्रिक मशीन के टचपैड को बार-बार साफ करने के लिए कर्मचारी होंगे।

- अगर बॉयोमीट्रिक मशीनें अंदर हैं तो उन्हें खुले वातावरण में रखना होगा। मशीन की जगह पर पर्याप्त प्राकृतिक वेंटिलेशन होना चाहिए।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल