लाइव न्यूज़ :

होली मनाने के लिए मोदी सरकार दे रही है 10 हजार रुपए, जानें किसके लिए और क्या है ये स्कीम

By विनीत कुमार | Updated: March 23, 2021 15:08 IST

केंद्र सरकार ने होली के मौके पर 10 हजार रुपये तक देने का फैसला किया है। इससे लोग कोरोना संकट के इस दौर में होली अच्छे से मना सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए फेस्टिवल एडवांस स्कीम लाई हैइस स्कीम के अनुसार केंद्र सरकार के कर्मचारी 10 हजार रुपये तक एडवांस ले सकते हैंइस एडवांस पर कोई ब्याज नहीं लगेगा और 10 महीने में इस पैसे को चुकाया जा सकता है

होली के त्योहार के मौके पर केंद्र सरकार एक खास स्कीम लेकर आई है। होली इस बार 29 मार्च यानी महीने के आखिर में पड़ रही है। सैलरी पाने वालों के लिए आमतौर पर ये महीने के आखिरी कुछ दिन दबाव भरे होते हैं। ऐसे में होली का खर्च टेंशन बढ़ाने के लिए काफी है।

हालांकि, केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए फेस्टिवल एडवांस स्कीम लेकर आई है। इस स्कीम के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारी 10 हजार रुपये तक एडवांस ले सकते हैं। इस एडवांस पर सरकार कोई ब्याज भी नहीं लेगी और इसे 10 किस्तों में चुकाया जा सकता है।

इससे पहले तक छठे वेतन आयोग में 4500 रुपये मिलते थे। इसे ही बढ़ाकर अब 10 हजार कर दिया गया है। इस लोन को हर महीने 1000 रुपये की किस्त के साथ चुकाया जा सकता है। केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों को ये लोन प्रिपेड रूपे कार्ड के तौर पर ही दिए जाएंगे।

ये खास इसलिए भी है कि जब 7वें वेतन आयोग को लागू किया गया था तब ये स्कीम नहीं थी। छठे वेतन आयोग में 4500 रुपये नॉन गैजेटेड अफसर और कर्मचारियों के लिए ही दिए जाते थे।

वित्त मंत्रालय के अनुसार नया स्कीम साल में एक बार लिया जा सकता है। अगर आप केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं और इस स्कीम को नहीं लिया है तो होली में इसका फायदा उठा सकते हैं। स्कीम का लाभ उठाने के लिए 31 मार्च 2021 तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

बता दें कि कोरोना काल में केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के DA को रोककर बड़ा झटका दिया था। ऐसे में होली के त्योहार पर ये एडवांस रकम कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है। 

बताते चलें कि केंद्र सरकार एक और बड़ी राहत अपने कर्मचारियों को देने जा रही है। सरकार ने जुलाई से कर्मचारियों के सभी पेंडिंग डीए और डीआर देने का फैसला किया है।

टॅग्स :पर्सनल फाइनेंसनरेंद्र मोदीहोली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया