लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार कोविड-19 से मुकाबले में पश्चिम बंगाल की मदद के लिए प्रतिबद्ध : हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: May 7, 2021 23:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश में टीकाकरण के लिए एक समान नीति बनाने की मांग की, वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने उनको आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार कोविड-19 महामारी से निपटने में राज्य की मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

हर्षवर्धन ने अपने ट्विटर हैंडल पर बनर्जी को संबोधित चार पन्ने का एक पत्र पोस्ट किया और विधानसभा चुनाव में जीत पर उनको भी बधाई दी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बनर्जी से राज्य में संक्रमण का पता लगाने के लिए जांच की संख्या बढ़ाने को भी कहा।

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के प्रबंधन के लिए जरूरतों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनर्जी द्वारा लिखे गए पत्र का हवाला देते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि केंद्र न केवल वित्तीय रूप से, बल्कि जांच, उपचार, चिकित्सा उपकरणों और अन्य जरूरी सेवा के जरिए हरेक राज्य की मदद कर रहा है।

हर्षवर्धन ने पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में 40 प्रतिशत से ज्यादा संक्रमण दर का उल्लेख किया और कहा कि जांच की संख्या बढ़ाने की जरूरत है।

उन्होंने इसके साथ ही राज्य में स्वास्थ्य ढांचे में सुधार के लिए भी कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग