लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार का बजट आत्मनिर्भर भारत का और आम लोगों का बजट: मुंडा

By भाषा | Updated: February 7, 2021 23:22 IST

Open in App

रांची, सात फरवरी आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को यहां कहा कि केंद्रीय बजट 2021-22 आत्मनिर्भर भारत का और आम लोगों के लिए बनाया गया बजट है, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 137 प्रतिशत राशि की अभूतपूर्व वृद्धि की गयी है।

मुंडा ने यहां भाजपा मुख्यालय पर संवाददाता सम्मेलन में यह दावा किया और कहा कि आगामी वर्ष का बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने की आधारशिला तैयार करेगा।

उन्होंने कहा कि यह आम लोगों के लिए बनाया गया बजट है जिसमें किसानों, महिलाओं एवं युवा वर्ग के साथ बुजुर्गों तक का पूरा ख्याल रखा गया है।

मुंडा ने कहा कि यह बजट योजनाबद्ध संकल्पों का दस्तावेज है। इसमें गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा, बुजुर्ग, कारोबारी शामिल हैं।

उन्होनें कहा कि इस बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, सड़क, परिवहन, रक्षा से सुरक्षा सहित भारत को आर्थिक शक्ति बनाने की योजनाएं शामिल हैं।

मंत्री ने कहा कि प्रवासी मजदूरों के लिये शुरू एक देश एक राशन योजना पोर्टल से जोड़ी जाएगी।

कृषि सुधार एवं किसान कल्याण को बजट में दी गई प्राथमिकता पर बोलते हुए मुंडा ने कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य पर बढ़ते हुए किसानों को डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का बजट में प्रावधान है। कृषि ऋण की उपलब्धता को सुगम बनाने के लिये 10 प्रतिशत राशि की बढ़ोतरी करते हुए इसे 16.5 लाख करोड़ रुपये किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos