लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार ने बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले 'सत्यजीत रे पुरस्कार' की घोषणा की

By भाषा | Updated: February 23, 2021 00:39 IST

Open in App

कोलकाता, 22 फरवरी सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को महान फिल्मकार सत्यजीत रे के नाम पर राष्ट्रीय स्तर के एक फिल्म पुरस्कार की घोषणा की।

जावड़ेकर ने यह घोषणा कोलकाता में राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में की। इस कार्यक्रम में उपस्थित एक कलाकार ने यह जानकारी दी।

कार्यक्रम में मीडिया को अनुमति नहीं दी गई थी। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने पश्चिम बंगाल के प्रमुख अभिनेताओं और निर्देशकों के साथ बातचीत की।

बंगाल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

‘सत्यजीत रे पुरस्कार’ पर अभी अधिक विवरण उपलब्ध नहीं हो सका है।

समारोह में उपस्थित वरिष्ठ अभिनेत्री और भाजपा नेता रूपा गांगुली ने कहा कि यह बहुत अच्छा है कि रे के नाम पर एक पुरस्कार की स्थापना की जा रही है।

उन्होंने एक समाचार चैनल को बताया, "इसकी योजना काफी समय से चल रही है।"

निर्देशक अरिंदम सिल ने कहा कि बंगाली फिल्म उद्योग को कैसे विकसित किया जाए, इस पर केंद्रीय मंत्री के साथ चर्चा हुई।

कार्यक्रम में अभिनेत्री पाओली डैम, अबीर चट्टोपाध्याय, रितुपर्ना सेनगुप्ता, निर्देशक गौतम घोष, शास्त्रीय गायक रशीद खान, गायक-केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर