लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार ने नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड को ‘कोवोवैक्स’ टीके के निर्यात की अनुमति दी

By भाषा | Updated: December 29, 2021 21:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर केंद्र सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित कोविड-19 रोधी टीके ‘कोवोवैक्स’ की सात करोड़ खुराक नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को निर्यात करने की अनुमति दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) में निदेशक (सरकार और नियामक मामले) प्रकाश कुमार सिंह ने भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) को एक आवेदन दिया था, जिसमें विदेशों में टीके की खुराक निर्यात करने के लिए अनापत्ति रिपोर्ट मांगी गई थी।

सूत्रों ने कहा, ‘‘मूल्यांकन के बाद डीसीजीआई कार्यालय ने ‘कोवोवैक्स’ की सात करोड़ खुराक नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को निर्यात करने पर अनापत्ति रिपोर्ट दे दी।’’ इन देशों में अभी तक इस टीके को मंजूरी नहीं मिली है।

भारत के औषधि नियामक, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने मंगलवार को देश में ‘कोवोवैक्स’ को आपात स्थिति में सीमित इस्तेमाल की मंजूरी दे दी। डीसीजीआई कार्यालय ने 17 मई को एसआईआई को ‘कोवोवैक्स’ के निर्माण और भंडारण की अनुमति दी थी। डीसीजीआई की मंजूरी के आधार पर कंपनी ने अब तक टीके की खुराक का उत्पादन और भंडारण किया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 17 दिसंबर को ‘कोवोवैक्स’ को आपातकालीन इस्तेमाल सूची में शामिल किया था, जिससे कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक स्वास्थ्य निकाय द्वारा मान्य टीके की संख्या में बढ़ोतरी हुई थी। अगस्त 2020 में अमेरिकी दवा कंपनी नोवावैक्स ने एसआईआई के साथ एनवीएक्स-कोव2373 टीका तैयार करने और विपणन के लिए एसआईआई के साथ समझौता किया था। एसआईआई का ‘कोवोवैक्स’ टीका नोवावैक्स यूएसए टीका का एक तकनीकी हस्तांतरण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र