लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार ने ‘जल जीवन मिशन के तहत महाराष्ट्र को 7000 करोड़ रुपये से अधिक राशि आवंटित की

By भाषा | Updated: June 10, 2021 22:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून केंद्र ने जल जीवन मिशन के तहत महाराष्ट्र को 7000 करोड़ रुपये से अधिक राशि आवंटित की है जो इस योजना तहत किसी भी राज्य को आवंटित सबसे बड़ी राशि है। इस योजना के तहत वर्ष 2024 तक देश के सभी ग्रामीण घरों तक नल से जल पहुंचाने की योजना है।

जल शक्ति मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र को इस साल पिछले साल के मुकाबले तीन गुना अधिक राशि आवंटित की गई है।

इससे पहले मंत्रालय ने पिछले हफ्ते पश्चिम बंगाल के लिए 6,998.97 करोड़ रुपये जल जीवन मिशन के तहत आवंटित किए थे जो तब किसी भी राज्य को इस मद में आवंटित सबसे बड़ी राशि थी।

मंत्रालय ने जल जीवन मिशन के तहत गुजरात और मध्यप्रदेश को क्रमश: 3,410 करोड़ और 5,117 करोड़ रुपये जारी किए हैं जबकि पूर्वोत्तर राज्यों के लिए 9,262 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

जल शक्ति मंत्रालय ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2021-22 के लिए महाराष्ट्र का अनुदान-सहायत में वृद्धि कर 7,064.41 करोड़ रुपये कर दिया जो वर्ष 2020-21 में 1828.92 करोड़ रुपये थी।’’

अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश को अब तक इस मद में राशि आवंटित नहीं की गई है लेकिन उम्मीद है कि यह राशि महाराष्ट्र से अधिक होगी क्योंकि आवांटन प्रदेश के आकार और वर्ष 2022 तक सभी ग्रामीण घरों तक नल से पहुंचाने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में अगले साल के शुरुआत में विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र