लाइव न्यूज़ :

किरण बेदी के खिलाफ धरने के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय बल तैनात किए जाएंगे

By भाषा | Updated: January 6, 2021 21:02 IST

Open in App

पुडुचेरी, छह जनवरी पुडुचेरी प्रशासन ने उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ सत्तारूढ़ कांग्रेस द्वारा आठ जनवरी को यहां आयोजित धरने के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तीन कंपनियों प्राप्त की है।

धरने का आह्वान उपराज्यपाल किरण बेदी को हटाए जाने के लिए किया गया है। केंद्रीय बलों की तीनों कंपनियां बुधवार को यहां पहुंची।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय के एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया कि केंद्रीय बलों की तैनाती राजनिवास, विधानसभा, मुख्यमंत्री निवास और जिपमर संस्थान और कोविड अस्पतालों के सामने की जाएगी।

कांग्रेस और उसके सहयोगियों के गठबंधन ने किरण बेदी के कार्यालय-सह-निवास राजनिवास के सामने धरना देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने धरना में लोगों की भागीदारी के लिए कुछ विधानसभा क्षेत्रों में अभियान चलाया था।

उन्होंने आरोप लगाया है कि किरण बेदी मई 2016 में कार्यभार संभालने के बाद से निर्वाचित सरकार द्वारा प्रस्तावित कल्याणकारी कदमों के कार्यान्वयन में बाधा डाल रही हैं।

इस बीच जिलाधिकारी पुरवा गर्ग ने घोषणा की कि सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा बृहस्पतिवार से लागू होगी जो अगले आदेश तक जारी रहेगी।

उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि राजनिवास, मुख्यमंत्री निवास, मुख्य सचिवालय, पुलिस मुख्यालय और कोविड अस्पतालों के 500 मीटर के दायरे में बिना किसी अनुमति के विरोध, रैली या प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग