लाइव न्यूज़ :

मध्य दिल्ली भारत में दूसरा सबसे अधिक वर्षा की कमी वाला जिला: मौसम विभाग

By भाषा | Updated: June 28, 2021 18:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून मध्य दिल्ली में इस मानसून के मौसम में अब तक केवल 8.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो देश में दूसरा सबसे अधिक बारिश की कमी वाला जिला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आई है।

भारत में एक जून से 30 सितंबर तक आधिकारिक तौर पर मानसून का मौसम माना जाता है।

मध्य दिल्ली में एक जून के बाद से सामान्य 53.3 मिमी के मुकाबले केवल 8.5 मिमी बारिश हुई है, जिसमें 84 प्रतिशत की कमी है।

देश में सबसे ज्यादा बारिश की कमी जम्मू-कश्मीर के किश्तवार जिले में है। सामान्य 68.4 मिमी के मुकाबले 5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें 93 प्रतिशत की कमी है।

राष्ट्रीय राजधानी में, पूर्वी दिल्ली में सामान्य 53.3 मिमी के मुकाबले 19.2 मिमी बारिश हुई है, जो 64 प्रतिशत कम है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 20.7 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 61 प्रतिशत कम है और दक्षिणी दिल्ली में सामान्य से 58 प्रतिशत कम 22.2 मिमी बारिश हुई है।

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और नई दिल्ली में अब तक क्रमश: 29.6 मिमी और 27.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य वर्षा से 50 प्रतिशत कम है।

उत्तरी दिल्ली में 37.7 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 33 प्रतिशत कम है और उत्तर पश्चिमी दिल्ली में 29.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो औसत वर्षा से 22 प्रतिशत कम है। केवल पश्चिमी दिल्ली में अब तक सामान्य बारिश हुई है, जहां 52.9 मिमी के औसत के मुकाबले 53.5 मिमी बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि दिल्ली और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के इलाकों में मानसून की पहली बारिश के लिए एक और सप्ताह इंतजार करना होगा।

आम तौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में दस्तक दे देता है।

पिछले साल मानसून 25 जून को दिल्ली पहुंचा था और 29 जून तक पूरे देश में पहुंच गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू