लाइव न्यूज़ :

सांसदों की सैलरी होगी दोगुनी, भत्तों में बढ़ोतरी को नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 1, 2018 11:48 IST

संसद सदस्यों को अब 40 हजार रुपये बढ़े हुए भत्ते मिलना अब लगभग तय हो गया है।  बुधवार (28 मार्च) को केंद्रीय मंत्रिमंडल की एक बैठक में एक प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

Open in App

नई दिल्ली,( 1 मार्च ): संसद सदस्यों को अब 40 हजार रुपये बढ़े हुए भत्ते मिलना अब लगभग तय हो गया है।  बुधवार (28 मार्च) को केंद्रीय मंत्रिमंडल की एक बैठक में एक प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ही इस पर मंजूरी दी गई है। खबर के अनुसार भत्ता नियमों में संशोधन को एक अप्रैल से लागू करने को मंजूरी दे दी गई है। 

जिसके अनुसार अब वर्ती और गैर आवर्ती व्यय खर्च का अतिरिक्त बोझ क्रमश: 39 करोड़ रुपये और 6.64 करोड़ रुपये बढ़ जाएगा। खबरों के मुबातिक अब सभी सांसदों के निर्वाचन क्षेत्र भत्ते, फर्नीचर भत्ते एवं संपर्क खर्चों में भी बढ़ोत्तरी होगी। वहीं,

संसदीय मामलों के मंत्री ने एक  बयान जारी किया है। इस बयान के मुताबिक अब सभी सांसदों का निर्वाचन भत्ता हर महीने 45 से बढ़कर 70 हजार हो जाएगा। वहीं, कार्यालय भत्ता की बात करें तो ये 45 से बढ़कर 60 हजार हो जाएगा। इनके साथ ही एकमुश्त फर्नीचर भत्ते को वर्तमान के 75 हजार रूपये से बढ़ाकर एक लाख रूपये कर दिए गए हैं। खास बात ये है कि जो ये भत्ता बढ़ें हैं उनमें हर पांच साल में इजाफा किया जाएगा। 2023 अप्रैल तक सभी  भत्तों को बढ़ाया जाएगा।

 गौरबतल है कि वित्त मंत्री अरूण जेटली ने अपने बजट भाषण में घोषणा की थी सांसदों के भत्ते को बढ़ाया जाएगा। 2.7 लाख रुपए प्रति सासंद व्यय सरकरा करती है। इस वक्त लोकसभा में अध्यक्ष को छोड़कर 536 सांसद हैं जिनमें दो एंग्लो इंडियन समुदाय के मनोनीत सदस्य हैं। आठ सीटें रिक्त हैं। जबकि राज्यसभा में 239 सदस्य हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअरुण जेटलीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह